Thu. Sep 17th, 2026

प्रेमनगर संस्कार केन्द्र में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन


प्रेमनगर

सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में भगवान विश्वकर्मा जी के पावन पर्व के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में सेवारत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्चन व पूजन द्वारा किया गया। संस्कार केंद्र की छात्रा वैष्णवी ने भगवान विश्वकर्मा जी पर जानकारी दी और केन्द्र के अनेक बच्चों ने सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान विश्वकर्मा जी की जय हो, सनातन धर्म की जय हो, के जयकारों से “स्वामी मुक्त नन्द गिरी जी ध्यान कक्ष” गूंज उठा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चावला जी एवं मुख्य वक्ता श्री ए के कौल जी द्वारा संस्कार केंद्र के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर खुशी प्रकट की एवं सनातन धर्म की भी शिक्षा प्रदान करने पर संस्कार केन्द्र टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।। संचालन श्री गुलशन माकिन जी द्वारा किया गया। संस्कार केन्द्र संचालिका श्रीमती पारुल विश्नोई जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस कार्यक्रम में कीमत गुलाटी, राजेश भाटिया, रविन्द्र माकिन, फ़क़ीर चंद, श्रीमती सुनीता माकिन, मनोज बहल सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The post प्रेमनगर संस्कार केन्द्र में भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *