Thu. Sep 17th, 2026

अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही


*कोतवाली पटेल नगर*

 

*अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही*

 

*अवैध रूप से सट्टे लगा रहे 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से सट्टे में लगाई गई नगदी व सट्टा खिलाने में प्रयुक्त मोबाईल फोन हुआ बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक/ अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक- 13/09/2026 को कार्यवाही करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर महबूब कालोनी क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लगा रहे एक अभियुक्त वाजिद को सट्टे बाजी में प्रयुक्त एक एन्ड्रायड मोबाईल फोन सेमसंग कम्पनी व सट्टे में लगाई गई नगदी 3640 रु०/- के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 635/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

वाजिद पुत्र स्व० नईम खान निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 36 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

1- मोबाईल सेमसंग कम्पनी -01

2- 3640/- रुपये नगद

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

2- का0 राहुल कुमार

3- का0 सौरभ कुमार

4- का0 संजीव कुमार

The post अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *