Thu. Sep 17th, 2026

महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महिलाओं को दी शुभकामनाएं


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गल्जवाडी में आयोजित महिला हरितालिका तीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिलाओं के साथ तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी महिलाओं को हरितालिका तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के समर्पण, प्रेम, आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में प्रतिभाग किया और तीज के गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को और भव्य बनाया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ज्योति ढकाल, मंडल महामंत्री किरण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

The post महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महिलाओं को दी शुभकामनाएं appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *