Fri. Sep 18th, 2026

हिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित


हिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 

देहरादून

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके बाद आयोजित युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े प्रश्न पूछे। डॉ. जगदीश कुमुद, अध्यक्ष श्री सौरभ पांडे और श्री राजेंद्र खंडूरी जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू श्रीवास्तव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शशि देवली, श्रीमती रेखा रौथाण और श्री विजय जी शामिल रहे। कॉलेज के डायरेक्टर श्री दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

The post हिंदी दिवस पर संवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *