Doon TVS, Selaqui देहरादून मे क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति का 10वां वृक्ष वितरण अभियान
Doon TVS, Selaqui देहरादून मे क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति का 10वां वृक्ष वितरण अभियान
क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा देहरादून के सेलाक़ुई स्थित Doon TVS के शोरूम के बाहर वृहद वृक्ष वितरण किया गया। इस अवसर पर फूल एवं फलो के 400 से अधिक वृक्ष वितरित किये गए, जिनमे नीम, आम, आंवला, शहतूत, चंपा, रात की रानी, कनेर, तुलसी इत्यादि के वृक्ष शामिल किये गए।
Doon TVS के मालिक एवं समिति के संरक्षक श्री राजेश भाटीया जी नें समिति के अध्यक्ष राम कपूर से संपर्क किया औऱ अपने शोरूम के सामने मे फलदार एवं फूलों के वृक्षों वितरित किये जाने हेतु निवेदन किया जिसे स्वीकार करते हुए समिति नें शोरूम के सामने 400 से अधिक वृक्षों का वितरण किया।
समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा की हमारी समिति क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट पूरे देहरादून क्षेत्र मे पर्यावरण के प्रति सजग है औऱ वृक्षारोपण करने औऱ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है।
इस वृक्ष वितरण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला तथा दून TVS के मालिक श्री राजेश भाटीया, राजेश बाली, अमरनाथ कुमार, दून TVS के प्रेजिडेंट, आशीष भाटीया तथा समस्त स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।
The post Doon TVS, Selaqui देहरादून मे क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति का 10वां वृक्ष वितरण अभियान appeared first on Punjab Times.