खुड़बुड़ा क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण
*एस एस पी देहरादून की रणनीति अपराधियों पर पड़ती भारी*
*खुड़बुड़ा क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*
*घटना को अंजाम देने वाले हैं 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*
*कोतवाली नगर*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 03.09.2026 को वादी श्री हरेंद्र सोनी पुत्र श्री किशोरी लाल निवासी तिलक रोड कोतवाली नगर देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी दुकान से सामान चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 323/26 धारा 305(A) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे हैं लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 05.09.2026 को चैकिंग के दौरान डांडीपुर के पास से घटना को अंजाम देने वाले दो अभिभक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 01 : दौलत साहनी 02 : रिकी कुमार साहनी उर्फ रितेश बताते हुए बताया कि वह दोनो नशे के आदि हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1. दौलत साहनी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय रामबाबू निवासी बिंदाल बस्ती। उमर 23 वर्ष
2. रिकी कुमार साहनी उर्फ रितेश पुत्र स्वर्गीय चंद्र देव साहनी निवासी बिंदाल बस्ती जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी*
*अभियुक्त दौलत साहनी से बरामद माल*
1. AC में प्रयुक्त ताम्बे की 11 पाइप
2. 04 नल
3. बिजली की तार
*अभियुक्त रिकी साहनी से बरामद माल*
1. AC में प्रयुक्त ताम्बे की 10 पाइप
2. 3 नल
3. बिजली की तार
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 सोहनवीर
2. Ct नरेश
3. Ct अरविन्द
4. Ct नरेंद्र
5. Ct लोकेन्द्र
The post खुड़बुड़ा क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण appeared first on Punjab Times.