Sun. Aug 30th, 2026

मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में


*थाना नेहरू कॉलोनी*

 

*एसएसपी दून की दूरदर्शिता नशा तस्करों पर पड़ती भारी*

 

*मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

 

*अभियुक्त के कब्ज़े से 511 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*

 

*बरामद चरस को सहारनपुर से तस्करी कर लाया था अभियुक्त, स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की था फिराक में*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जा चुका है जेल*

 

 

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/08/2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास से 01 संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष बताया, तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 511 ग्राम चरस बरामद हुई।

अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बरामद चरस को देवबंद, सहारनपुर से लेकर आना बताया गया, जिसे वह देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जेल जाना प्रकाश में आया है

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।

 

*बरामदगी :-*

 

511 ग्राम अवैध चरस

 

*आपराधिक इतिहास :-*

 

1- मु0अ0सं0 – 259/24 धारा 8/20/29 NDPS Act, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा

2- हे0का0 सतेन्द्र कुमार

3- का0 राविन्द्र

The post मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *