Sat. Aug 29th, 2026

जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल जी का महानगर युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल जी का महानगर युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देहरादून

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री कुंदन अटवाल जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि आपका महानगर देहरादून में स्वागत अभिनंदन है महानगर देहरादून का युवा आपसे मिलकर बड़ा हर्ष महसूस कर रहा है क्योंकि आप पूर्व में उत्तराखंड राज्य के युवा मोर्चा के भाजपा अध्यक्ष रहे हैं आपके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने अनेक कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन का काम किया जब आप अध्यक्ष थे उसे कार्यकाल में संगठन ने मुझे उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी आपके नेतृत्व में हम सब ने मिलकर उत्तराखंड राज्य में युवाओं के बीच संगठन को आगे बढ़ने का काम किया यह मेरे लिए हर्ष का विषय है कि आप उत्तराखंड सरकार में दायित्व धारी है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन नटवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यापित किया । उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य प्रदेश की युवा मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। संगठन ने मुझे समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी भी मैं संगठन का कार्य को सर्वोपरि मानकर पूर्ण निष्ठा के साथ काम किया। आज हम सब युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को बुथ स्तर तक युवाओं के सहयोग से कार्य को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता से मजबूत होता है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

 

 

इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पंत द्वारा की गई। महानगर युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष ओम खक्कड़, महानगर महामंत्री संदीप भट्ट, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, उज्ज्वल नेगी,कमल राठौर, देवेंद्र बिष्ट, मोहित शर्मा, महानगर मंत्री जगदीश सेमवाल, अंकुश रौथाण, हर्ष साक्षी शंकर, अजय सिंह, विनोद तोमर, अक्षय जैन, रवि राठौर, मुकेश डबराल, मलकीत सिंह, मुन्ना कुमार एवं नीरज बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

The post जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल जी का महानगर युवा मोर्चा के द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *