खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान
*कोतवाली विकासनगर*
*रक्षाबंधन से पूर्व दून पुलिस का बहनों को तोहफा*
*खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान*
*गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द*
*खोये मोबाइल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त*
*एसएसपी दून के निर्देशों पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु दून पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही*
थाना विकासनगर क्षेत्र में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेसिंग हेतु दर्ज करते हुए तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की लगातार निगरानी एवं ट्रेसिंग की जाती है।
इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य के 14 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए।
रक्षाबंधन से पूर्व लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोनो को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों एवं उनके परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का अभार प्रकट किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अब तक 20 लाख रू0 से अधिक मूल्य के कुल 92 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए जा चुके हैं।
The post खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान appeared first on Punjab Times.