पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*कोतवाली पटेलनगर*
*अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*
*पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना में चोरी किये गए सामान के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की लत के चलते दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
दिनाँक 25-08-2026 को वादनी श्रीमती बीना देवी निवासी विद्या विहार, फेस 2 पटेलनगर, देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक तहरीर दी गयी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर से 02 गैस सिलेण्डर चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलंगर पर मु0अ0सं0- 558/26 धारा-305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 25/08/2026 को
चेकिंग के दौरान वेद सिटी के पास कच्चे रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त उमेश पासवान को गिरफ्तार गया, जिसके कब्जे से उक्त घटना में चुराये गये 02 गैस सिलेण्डर इण्डेन कंपनी के बरामद किये गये।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किए गए उक्त सिलेंडरों को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- उमेश पासवान उर्फ मुरकी पुत्र सूरजीत निवासी नई बस्ती खड्डा कब्बाडी की दुकान के पास, देहरादून मूल पता निकट कालिका मन्दिर थाना नेहरु कॉलोनी, देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी :-*
02 गैस सिलेण्डर इण्डेन
*पुलिस टीम -*
1- उ0नि0 विजेन्द्र सिंह कुमाई
2- का0 जितेन्द्र कुमार
3- का0 अमित राणा
The post पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* appeared first on Punjab Times.