पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*कोतवाली पटेलनगर*
*अपराधियों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस*
*पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी सामग्री हुई बरामद*
*अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम*
दिनाँक 21-08-2026 को वादी श्री प्रभुदयाल पुत्र शरनदास निवासी इको दून होटल, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनके होटल में लगे एसी की काँपर तार को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 548/2026, धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 24/08/2026 को चक्की टोला जाने वाले रास्ते से चैकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को घटना में चोरी की गयी 60 मीटर कापर वायर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विवेक साहनी का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- ललित साहनी उर्फ लाल बुआ पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र – 18 वर्ष
2- विवेक साहनी उर्फ मार्टिन पुत्र मनोज साहनी निवासी ग्राम भगवानपुर कल्याणपुर जिला समस्तीपुर, बिहार हाल पता न्यू पटेलनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष
3-वंश यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी केयर आँफ श्रीमति माला निवासी न्यू पटेलनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी:*
घटना में चोरी की गयी 60 मीटर कॉपर वायर
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- का0 राजदीप मलिक
3- का0 हरीश नेगी
The post पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* appeared first on Punjab Times.