Sun. Nov 22nd, 2026

हुड़दंगियों पर नकेल कसता दून पुलिस का “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक


*ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक*

 

*हुड़दंगियों पर नकेल कसता दून पुलिस का “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक”*

 

*एसएसपी देहरादू के निर्देशों पर रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

 

*पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*ड्रिंक एंड ड्राइव तथा यातायात नियमो के उल्लघंन पर 55 वाहनो को किया सीज*

 

*यातायात नियमों के उल्लंघन पर 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर किया 32500/- रू0 का जुर्माना, 47 वाहनों के किये कोर्ट के चालान*

 

*रात्रि में 700 से अधिक वाहनों को चैक कर 900 से अधिक व्यक्तियों से की आवश्यक पूछताछ, 57 संदिग्धों को लाया गया थाने*

 

*84 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 21750 /- रू0 का जुर्माना*

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिये लगातार चल रहा दून पुलिस का अभियान*

 

 

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक“ के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक: 23/08/2026 की रात्रि में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 21 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 34 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 53 वाहन चालको के एम0वी0 एक्ट में चालान कर 32500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 47 वाहनों के कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 700 से अधिक वाहनों को चैक किया गया तथा 900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

 

रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 57 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया तथा चेकिंग के दौरान 84 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 21750 /- रू0 का जुर्माना किया गया।

The post हुड़दंगियों पर नकेल कसता दून पुलिस का “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *