मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*
मसूरी
मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
The post मसूरी में 25 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी* appeared first on Punjab Times.