Thu. Aug 20th, 2026

चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में


*कोतवाली पटेलनगर*

 

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार*

 

*चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

 

*भागवत कथा के दौरान हुई चोरी की घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*अंतरराज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी 03 सोने की चैन व 10 हजार की नगदी हुयी बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को बनाते थे निशाना*

 

*सोशल मीडिया के माध्यम से भागवत कथा स्थलों की प्राप्त करते थे जानकारी*

 

*भजन-कीर्तन के बहाने मौका देखकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम*

 

दिनांक 10-08-2026 को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत जीएमएस रोड पर एक होटल में आयोजित भागवत कथा में चार महिलाओ के गले से चैन व मंगल सूत्र की चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में उक्त महिलाओ द्वारा दी गयी तहरीरों के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर चोरी के 03 अलग – अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

 

एक ही स्थान पर हुई चोरी की अलग- अलग घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में अलग- अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए पीड़िताओं व वहाँ मौजूद अन्य लोगो से पूछताछ कर संदिग्धो का हुलिया प्राप्त किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 

पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को घटना में पंजाब पटियाला का एक चर्चित चैन चोर गैंग के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से उक्त गिरोह के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 19/08/2026 को पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटनाओं में शामिल गैंग के कुछ सदस्य पुनः देहरादून में किसी अन्य घटना को करने की फिराक में वापस आये है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना में शामिल 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तों को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी पीली धातु की चैनें बरामद हुयी।

 

*पूछताछ का विवरण*

 

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह मूल रुप से पंजाब पटियाला के समाना गाँव निवासी हैं, जो कि वर्तमान में पटियाला के आस पास ही अलग- अलग जगहों पर रह रहे हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सोशल मीडिया तथा यू-ट्यूब के माध्यम से अलग- अलग जगहों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी प्राप्त करते है। फिर गैंग के सभी सदस्य, जिनमें ज्यादातर महिलायें होती हैं, उक्त स्थान पर एकत्रित होकर भजन कीर्तन करने के बहाने आयोजन में शामिल हो जाते हैं तथा भजन कीर्तन के दौरान गिरोह की महिलायें मौका देखकर वहाँ आयी हुयी महिलाओं की चैन चुरा लेती है, तथा आयोजन स्थल के बाहर वाहन में इनका इन्तजार कर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मौके से फरार हो जाते हैं।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1- अजय सिहं पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब हाल 06 नम्बर, गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र- 26 वर्ष

 

2- गुरुप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी 16 एकड बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब, उम्र- 28 वर्ष

 

3- हरजिन्दर कौर उर्फ रानी पत्नी काका निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब, उम्र-40 वर्ष

 

4- पूजा कौर उर्फ लाडी पत्नी जगत सिंह ग्राम समाना, थाना सदर समाना, जिला पटियाला, पंजाब, हाल 6 नम्बर गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र-48 वर्ष

 

*बरामदगी*

 

1- 03 पीली धातु की चैन

2- 10,000 रुपये नगद

3- चैन काटने वाला कटर – 01

2- घटना में प्रयुक्त कार होंडा सिटी HR26AX2739

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- निरी० विनोद सिंह गुंसाई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर

2- उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार

3- उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

4- उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी

5- उ0नि0 बलवीर सिंह रावत

6- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिह राणा

7- हे0का0 सुनीत चौधरी

8- हे0का0 मनोज कुमार

9- का0 बृजमोहन सिंह रावत

10- का0 आबिद अली

11- का0 कैलाश पंवार

12- म0का0 गीता बिष्ट

13- हे0का0 किरण *(SOG देहरादून)*

The post चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *