आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस*
*आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च*
*जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चेकिंग*
प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने – अपने क्षेत्र में सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर बाहरी व्यक्तियों/ वाहनों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दृष्टिगत डोईवाला तथा कैण्ट क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आमजन को शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना मिलने पर उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए अवगत कराया गया।
The post आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च appeared first on Punjab Times.