Sun. Nov 22nd, 2026

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा


कोतवाली सहसपुर*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*

 

*जेल से बाहर आते ही दिया चोरी की घटना को अंजाम, पुलिस ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे*

 

*सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया मोबाइल फोन व नगदी हुई बरामद।*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*

 

*कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था बाहर*

 

*अभियुक्त के विरूद्ध आपराधिक घटनाओ के आधा दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत*

 

दिनांक 11-08-2026 को वादी वाजिद पुत्र कलीम निवासी शंकरपुर, सहसपुर, देहरादून ने कोतवाली सहसपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर के अन्दर से 01 मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु0अ0स0 – 197/2026 धारा- 305/317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

चोरी की घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अध्यतन स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

 

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 13-08-26 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शंकरपुर से कैंचीवाला को जाने वाले रास्ते पर स्थित खंडहर के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक अभियुक्त अबूजर पुत्र जहीर को चोरी किये गये मोबाइल फोन व 35000/ रुपये नगद के साथ गिरप्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया वो नशे का आदी है तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई धनराशी में से कुछ पैसे अभियुक्त ने अपने नशे की पूर्ति के लिये खर्च कर दिए थे। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त अबुजर एक सप्ताह पूर्व ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था तथा पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोगों में कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

अबूजर पुत्र जहीर निवासी बडा रामपुर, थाना सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र-22 वर्ष

 

*बरामदगी:*

 

1- घटना में चोरी किया गया मोबाइल फोन वीवो कम्पनी

2- घटना में चोरी की गई नगद धनराशि 35000/- रूपये

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

 

1- मु0अ0स0- 64/2024 धारा: 457/380/411 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

2- मु0अ0स0- 62/2024 धारा: 457/380/411/34 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

3- मु0अ0स0- 63/2024 धारा: 457/380/411/34 भादवि, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

4- मु0अ0स0 347/2024 धारा: 305/317(2) बीएनएस, कोतवाली सहसपुर, देहरादून

5- मु0अ0स0- 151/2025 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली सहसपुर, देहरादून

6- मु0अ0स0- 89/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली सहसपुर, देहरादून

7- मु0अ0स0- 197/2026 धारा- 305/317(2) बीएनएस, कोतवाली सहसपुर, देहरादून

 

*पुलिस टीम:*

 

1- उ0नि0 अशोक कुमार

2- हे0का0 त्रेपन सिह

2- का0 राजबीर भण्डारी

4- का0 मन्जीत कुमार

5- का0 बृजपाल

The post एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *