Fri. Aug 7th, 2026

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा


*कोतवाली प्रेमनगर*

 

*एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति अपराधियो पर पडती भारी*

 

*प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले राजस्थान के 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त थार वाहन को किया बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त बीएससी एग्रीकल्चर के हैं छात्र, इन्टर्नशिप के लिये आये थे देहरादून*

 

*पीडित युवक के परिचित हैं दोनो अभियुक्त, घटना में छीने गये मोबाइल से युवक व उसकी महिला मित्र की फोटो/ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे ब्लैकमेल।*

 

 

दिनांक 06/08/2026 को वादिनी हाल निवासी प्रेमनगर मूल निवासी राजस्थान के द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 05/08/26 की सांय समय करीब 7:00 -07:30 के बीच वे अपने दोस्त क्रिश गुप्ता के साथ प्रेमनगर सरकारी अस्पताल वाली रोड पर जा रही थी , इस दौरान क्रिश गुप्ता के परिचित 02 युवकों अमन जाँगिड व हिमांशु मीणा द्वारा उनके साथ बदतमीजी की गयी तथा मौके से क्रिश का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। उक्त युवकों द्वारा रात्रि में क्रिश के मोबाइल से वादिनी को फोन कर वादिनी तथा क्रिश की फोटो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हुए 50 हजार रू0 की मांग की गई तथा पैसा न देने पर वादिनी तथा उसके दोस्त क्रिश को जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0स0 165/26 धारा 304(2), 308(2), 351(2),74 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 07-08-2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों 1-अमन जागिड़ पुत्र श्री मुकेश कुमार तथा 2-हिमांशु मीणा पुत्र राम प्रसाद मीणा को पुलिस टीम द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में छीना हुआ मोबाइल फोन (वन प्लस कम्पनी) तथा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या: एच0आर0-19-यू0-1424 (थार) को बरामद किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं तथा राजस्थान के एक निजी शिक्षण संस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर के चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं, जो 02 दिन पूर्व ही अपनी इंटर्नशिप के लिए देहरादून आये थे। उनका एक परिचित क्रिश गुप्ता, जो राजस्थान का ही रहने वाला है तथा वर्तमान में देहरादून में इंटर्नशिप कर रहा है, उसका राजस्थान की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दिनांक: 05/08/2026 की सांय उन्हें कृश तथा उक्त युवती प्रेमनगर सरकारी अस्पताल वाली सडक पर जाते हुए मिले, क्रिश से मुलाकात के दौरान उनके द्वारा उससे 50 हजार रू0 की मांग की गई तथा न देने पर उसके तथा युवती के प्रेमप्रसंग की जानकारी उनके परिजनों व अन्य परिचितों को देने की धमकी दी गई। इस दौरान हुई आपसी कहासुनी में वे दोनो क्रिश के हाथ से उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गये।

 

मोबाइल में उन्हें क्रिश तथा उक्त युवती की कुछ फोटो वीडियो मिली, जिस पर उनके द्वारा रात्रि में क्रिश के मोबाइल से उक्त युवती को फोन कर फोटो/वीडियों वायरल करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की गई तथा इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा अपने परिचित युवक को ब्लैकमेल कर पैसे एंठने की योजना बनाई थी तथा अपनी योजना को अंजाम देने के लिये उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

1- अमन जागिड़ पुत्र श्री मुकेश कुमार जागिड़ निवासी किशनगढ़ बास वार्ड नंबर 6 पटवारी कॉलोनी निकट सरकारी अस्पताल थाना किशनगढ़ बास जिला-अलवर राजस्थान, उम्र 21 वर्ष

 

2- हिमांशु मीणा पुत्र राम प्रसाद मीणा निवासी ग्राम जयसिंहपुरा थाना रामनगरिया जिला जयपुर राजस्थान उम्र 19 वर्ष

 

*बरामदगी:*

 

घटना में छीना गया 01 मोबाइल फोन वन प्लस

 

*पुलिस टीम*

 

1- उ०नि० विजय प्रताप राही

2- हे0कां0 नरेन्द्र

3- कां0 मौ0 अनीस

The post प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *