Thu. Aug 6th, 2026

दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला*


*कोतवाली कालसी*

 

*दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला*

 

*कालसी क्षेत्र के रेजिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के सम्बंध में किया जागरूक*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अन्य अपराधों एवं उनसे बचाव के उपाय के संबंध में जागरुक किए जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल के छात्र- छात्राओं को कालसी थाना परिसर में कानून एवं अपराध संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की भूमिका एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए

विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी एवं अपराध संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा अपराधों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

The post दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *