एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में आमजन के सहायतार्थ हर पल मुस्तैद दून पुलिस
कोतवाली ऋषिकेश*
*खोई हुई खुशियां और मासूमों की मुस्कान वापस लाई दून पुलिस,*
*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में आमजन के सहायतार्थ हर पल मुस्तैद दून पुलिस,*
*ऋषिकेश क्षेत्र से गुम हुए 02 मासूमों को पुलिस ने मिलाया परिवार से,*
*दून पुलिस द्वारा मासूमों की तलाश हेतु की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशांसा करते हुए परिजनो ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त*
मखसूधन पुत्र सूक्त महतो, निवासी मकान संख्या-157, शीशमवाड़ा, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा अपने दो नाबालिग बच्चे 08 वर्ष व 10 वर्ष के खो जाने की सूचना कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को दी गई और बताया कि उनके द्वारा बच्चो को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु वह नही मिले। प्राप्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर तत्काल बच्चों की खोजबीन प्रारंभ की गयी। गठित टीम द्वारा बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित आसपास के सभी संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश की गई, साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए आमजन से पूछताछ करते हुए बच्चों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दोनों बच्चों को बस अडडा, आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र ऋषिकेश से सकुशल बरामद किया गया तथा बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अपने बच्चों को वापस पाकर पुलिस द्वारा उनकी तलाश हेतु की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशांसा करते हुए देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1-उ0निरी0 शैलेन्द्र ममगाईं
2-कां0 सुनील कुमार,
3- कां0 शंकर बिजलवान
4- कां0 कुंदन चंद
The post एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में आमजन के सहायतार्थ हर पल मुस्तैद दून पुलिस appeared first on Punjab Times.