सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर लोकशान्ति भंग करने का प्रयास कर रहे 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली ऋषिकेश*
*हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस*
*सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर लोकशान्ति भंग करने का प्रयास कर रहे 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने / लोक शान्ति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक – 29/07/2026 को ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली की साई मेडिकोज वीरभद्र रोड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि 1- अभिषेक पुत्र मनोज कुमार 2- अक्षित पुत्र स्व0 अजय कुमार तथा 3- दिक्षे पुत्र गुलशन द्वारा साई मेडिकोज पर कब्जे को लेकर साई मेडीकोज के मालिक प्रदीप सेमवाल के साथ विवाद किया जा रहा है। जिन्हें मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो तीनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मार पीट का प्रयास करने लगे, मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीनो व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- अभिषेक पुत्र मनोज कुमार निवासी गली न०- 10 आवास विकास, ऋषिकेश, उम्र – 22 वर्ष 2- अक्षित पुत्र स्व० अजय कुमार निवासी पशुलोक विस्थापित आईडीपीएल, ऋषिकेश, उम्र- 19 वर्ष
3- दिक्षे पुत्र गुलशन निवासी बी-34 रामगढ, दिल्ली, उम्र – 22 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- अ0उ0नि0 योगेन्द्र दत्त
2- का0 कुलदीप
3- का0 ब्रिजेश
The post सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर लोकशान्ति भंग करने का प्रयास कर रहे 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.