Tue. Jul 21st, 2026

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली सहसपुर*

 

*अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 307 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 19-07-26 को चोरखाला क्षेत्र से एक अभियुक्त रिंकू उर्फ गुंजन को 01 किलो 307 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

रिंकू उर्फ गुंजन पुत्र जुफानाथ निवासी चोरखाला बांगला वस्ती थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र – 35 वर्ष ।

 

*बरामदगी*

 

01 किलो 307 ग्राम गांजा

 

*आपराधिक इतिहास*

 

1- मु0अ0स0- 07/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

2- मु0अ0स0 257/2016 धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0

3- मु0अ0स0 170/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

 

*पुलिस टीम:*

 

1- उ0नि0 अशोक कुमार

2- का0 राजवीर भण्डारी

3- का0 बृजपाल

The post अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *