Tue. Jul 14th, 2026

रायपुर में हुई फायरिंग की घटना मे वांछित 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*थाना रायपुर*

 

*एसएसपी दून की सख्ती फिर अपराधियों पर पड़ी भारी*

 

*रायपुर में हुई फायरिंग की घटना मे वांछित 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

 

*पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में अभियुक्त व उसके साथियों ने की थी फायरिंग, जिसमें 02 लोग हुए थे घायल*

 

*अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर किया बरामद,*

 

*फायरिंग की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।*

 

दिनांक 04/07/2026 को वादी श्री दिवाकर खण्डूडी पुत्र जमानन्द खण्डूडी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 09 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03-04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, जिनके द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 262/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में अभियुक्त ओम प्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल पुत्र जयप्रकाश का शामिल होना प्रकाश में आया, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गयी पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा ₹ 15000/- का ईनाम घोषित किया गया।

 

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मैनवली जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनांक 12/07/2026 को अभियुक्त ओमप्रकाश को सिक्यूआई रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मंडौरी, पोस्ट थाना नेहटौर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर

2- उ0नि0 विनोद सिंह राणा, एसओजी

3- अ0उ0नि0 सुनील रावत

4- का0 कमलेश सजवाण

5- का0 बृजमोहन सिंह

6- का0 देवेंद्र

7- का0 जितेंद्र चौधरी

The post रायपुर में हुई फायरिंग की घटना मे वांछित 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *