Sun. Jul 12th, 2026

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार जारी


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार जारी*

 

*अवैध शराब/मादक पदार्थो के साथ 03 अभियुक्तों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से 03 पेटी अवैध देशी शराब/बियर तथा 110.55 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद,*

 

*तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनों को पुलिस ने किया सीज*

 

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से 02 शराब तस्करों को 01 पेटी देसी शराब तथा 02 पेटी केन बियर के साथ गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तो द्वारा तस्करी में प्रयुक्त 02 स्कूटियो को सीज किया गया तथा क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को 110.55 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों पर आबकारी तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए।

 

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

1- अजय शर्मा पुत्र स्व0 देवेन्द्र निवासी- गली न0-08, गायत्री विहार कालोनी, निकट शान्ति कुंज गेट न0-05, भूपतवाला, जनपद हरिद्वार, उम्र – 39 वर्ष l

 

*बरामदगी:*

1. *45 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब*

2. *01 JUPITER स्कूटी संख्या UK08K-9105*

 

2- विकास कर्णवाल पुत्र श्री विनोद कर्णवाल निवासी – शहीद गंज बाजार म0न0 13/1225, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता – ट्रांसपोर्ट नगर, देहरादून, उम्र- 50 वर्ष

 

*बरामदगी:*

1- 48 बियर कैन DRUK-11000

2- 01 MAESTRO स्कूटी संख्या UK14-2770 रंग सिल्वर

 

*थाना क्लेमेंट टाउन*

 

संदीप कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम सेहरा मऊ थाना शाहजहांपुर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

110.55 ग्राम अवैध चरस

The post एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार जारी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *