Fri. Jul 10th, 2026

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस में किया खुलासा


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली सहसपुर*

 

*वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस में किया खुलासा*

 

*घटना को अजांम देने वाले शातिर वाहन चोर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

 

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद,*

 

*अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर दिया था वाहन चोरी की घटना को अजांम,*

 

*पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त ने वाहन से हटा दी थी नम्बर प्लेट*

 

*बगैर नम्बर प्लेट के चोरी किये वाहन को अभियुक्त बेचने जा रहा था सहारनपुर, पुलिस ने चैकिंग के दौरान अभियुक्त को किया गिरफ्तार,*

 

 

दिनांक 07-07-2026 को वादी जहीर पुत्र शमसुद्दीन निवासी ग्राम भवानी, थाना पांवटा साहिब हि0प्र0 ने कोतवाली सहसपुर पर आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनकी मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952 मो0सा0 धर्मावाला से चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर पर कोतवाली सहसपुर पर तत्काल मु0अ0स0- 156/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना सहसपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनाँक – 09/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनो की चैकिंग के दौरान तिमली धर्मावाला से वाहन चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त मुकेश को चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952 के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से सहारनपुर उ0प्र0 का रहने वाला है तथा वर्तमान मे पाल डेरी पावंटा रोड हरर्वटपुर में काम करता है, साथ ही खेतो में ट्रैक्टर चलाने का काम भी करता है। उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ वाहन चोरी की घटना को अजांम देने के योजना बनाई तथा योजना के अनुसार उक्त तीनों ने दिनांक 05/07/2026 की रात्रि में स्वामी विवेकानन्द हास्पिटल धर्मावाला से मो0सा0 चोरी की घटना को अजांम दिया तथा पुलिस से बचने के लिये उन तीनों ने उक्त मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को हटाकर को उसे जंगल में छिपा दिया था और योजना के मुताबिक आज अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को बेचने के लिये सहारनपुर ले जा रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

 

मुकेश पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी खालिदपुर थाना गंगौ जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल पता-पाल डेरी पावंटा रोड हर्बटपुर, विकासनगर, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष ।

 

*बरामदगी :-*

 

मोटरसाइकिल संख्या- एचपी-17एफ-3952

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावाला

2- अ0उ0नि0 प्रेम प्रसाद कोठारी

3- का0 त्रेपन सिह

4- का0 ब्रजपाल सिंह

5- का0 प्रविन्द्र कुमार

6- का0 अजीत सिंह

7- का0 शंकर सिंह

The post वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस में किया खुलासा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *