1971 युद्ध के वीर महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप (सेवानिवृत्त) से भेंट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मालसी स्थित महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप (सेवानिवृत्त) के निजी आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट युद्ध कौशल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा युवा पीढ़ी उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेती रहेगी।
गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप (सेवानिवृत्त) ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर ब्रिगेडियर के रूप में उल्लेखनीय नेतृत्व का परिचय दिया था। युद्ध में उनके अद्वितीय साहस, रणनीतिक कौशल और वीरता के लिए उन्हें देश के द्वितीय सर्वोच्च वीरता सम्मान महावीर चक्र (MVC) से अलंकृत किया गया था। इस अवसर पर दोनों के बीच पूर्व सैनिकों के कल्याण, सेना की गौरवशाली परंपराओं तथा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
The post 1971 युद्ध के वीर महावीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट जनरल आनंद सरूप (सेवानिवृत्त) से भेंट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.