Tue. Jul 7th, 2026

एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा


देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक जलपान कराया और जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने मंत्री गणेश जोशी को उत्कृष्ट गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया था। कैडेटों के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित किया।

 

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना में शामिल होकर देशसेवा का संकल्प लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यदि एनसीसी कैडेट प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं, तो उन्हें उपनल के माध्यम से भी यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने डीजी एनसीसी से भी दूरभाष पर वार्ता कर एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि कैडेटों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय को घास काटने की मशीन (ग्रास कटर) भी प्रदान किया।

 

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, संध्या थापा, एनसीसी अधिकारी अनुज चौधरी, स्पेशल एजुकेटर दीक्षा सबरवाल, भावना सबरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The post एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *