गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*”ऑपरेशन प्रहार”*
*कोतवाली पटेलनगर*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस*
*गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में,*
*अभियुक्तों के कब्जे से गोदाम से चोरी किया गया माल हुआ बरामद*
दिनाँक 04-07-2026 को वादी निवासी 548 ब्रह्मपुरी पटेलनगर देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि कुछ समय पहले उनके द्वारा अपनी चौहान हैण्डीक्राफ्ट के नाम से लोहियानगर, निरंजनपुर, देहरादून स्थित फैक्ट्री से ब्रांस, कॉपर, कांसे की मूर्तिया, घण्टी, कुछ लोहे के सामान जैसे-वाट आदि सामान को फैक्ट्री के पीछे स्थित गोदाम में स्थानान्तरित किया गया था, इसी बीच वह फैक्ट्री के काम से कही बाहर चले गये तथा जब वापस आये तो देखा कि गोदाम में रखे सामान को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 418/2026 धारा-305(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, उक्त निर्देशे के क्रम में कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजो चैक करते हुए संदिग्धों के सम्बंध में जानकारियों एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से दिनाँक 05-07-2026 को मण्डी के पीछे, चक्की टोल वाले रास्ते से चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों (1)-राहुल साहनी पुत्र चन्द्रेशर साहनी तथा (2)-गोपाल साहनी पुत्र बिन्देसार साहनी को गिरफ्तार करते हुए घटना में शामिल 01 विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से वादी के गोदाम से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वह नशे के आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। घटना में चोरी किये कुछ सामान को उनके द्वारा राह चलते कबाडियों को बेच दिया था तथा बाकि बचे सामान को वह बेचने की फिराक में थे पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राहुल साहनी पुत्र चन्द्रेशर साहनी, निवासी ग्राम बिरदीपुर थाना शिमली जिला दंरभंगा बिहार, हाल किरायेदार ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून ,उम्र 24 वर्ष
2- गोपाल साहनी पुत्र बिन्देसार साहनी, निवासी ग्राम सुस्तफापुर, थाना विशनपुर जिला दरभंगा बिहार हाल किरायेदार ब्रह्मपुरी पटेलनगर, उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी*
1- 01 लोहे की चकरी (50 किलोग्राम)
2- 02 लोहे के बाट (05 किलोग्राम),
3- 02 लोहे के हथोडे व 01 लोहे का वाट (01 किलोग्राम)
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 ओमवीर सिंह
2- का0 सुधांशु
3- का0 विनोद कुमार
4- का0 संजीव कुमार
The post गोदाम में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.