Sat. Jul 4th, 2026

एसएसपी दून के नेतृत्व पर अपराधियों पर भारी पड़ती दून पुलिस


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली पटेलनगर*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व पर अपराधियों पर भारी पड़ती दून पुलिस*

 

*पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*

 

 

दिनाँक 30/06/2026 को वादी सुशील कुमार त्यागी निवासी 06 सहारनपुर रोड, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके कार्यालय अभियान टाईम्स पर लगी एसी की वायर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-409/2026 धारा-303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों व मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनाँक 01-07-2026 को पटेलनगर क्षेत्र में विशाल मेघा मार्ट के पास खाली प्लाट से घटना में शामिल अभियुक्त इमरान पुत्र इब्राहिम निवासी गैस गोदाम वाली गली चुना भट्टा रायपुर देहरादून मूल पता ग्राम हुसैनपुर थाना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष को घटना में चोरी किये गए वायर के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- इमरान पुत्र इब्राहिम निवासी हिमानी गैस गोदाम वाली गली, चुना भट्टा, रायपुर, देहरादून मूल पता – ग्राम हुसैनपुर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 36 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

ए0सी0 वायर

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- अ०उ०नि० मोहन सिंह

2- का० सुधांशु कुमार

3- का० विनोद कुमार

The post एसएसपी दून के नेतृत्व पर अपराधियों पर भारी पड़ती दून पुलिस appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *