Sat. Nov 21st, 2026

एसएसपी दून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के शिकंजे में फंसते नशा तस्कर


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली डोईवाला*

 

*एसएसपी दून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के शिकंजे में फंसते नशा तस्कर*

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त के कब्जे से ₹ 02 लाख से अधिक अनुमानित कीमत की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल*

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 19-06-26 एक अभियुक्त विशाल उर्फ गोपी पुत्र लक्ष्मी चन्द को 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-186/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त स्मैक उसके द्वारा स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी, जिसे वो अन्य नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक था, जिससे उसके स्वंय की नशे की आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो सके। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

विशाल उर्फ गोपी पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी दौड़बसी खत्ता, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

7.59 ग्राम अवैध स्मैक

*(अनुमानित कीमत 02 लाख 20 हज़ार रूपये)*

 

*आपराधिक इतिहास:-*

 

01- मु0अ0सं0: 330/23 धारा: 379/411 भादवि

02- मु0अ0सं0: 186/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट

 

*पुलिस टीम:-*

 

01- उ0नि0 राजनारायण व्यास

02- हे0का0 अनिल कुमार

03- का0 सोविन्द्र कुमार

04- का0 हरीश उप्रेती

05- का0 विपिन कुमार

The post एसएसपी दून की कुशल रणनीति से दून पुलिस के शिकंजे में फंसते नशा तस्कर appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *