Sun. Jun 21st, 2026

एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की और बीएलए-2 को सभी मतदाताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा।

 

काबीना मंत्री ने बैठक में कार्यकर्ताओं को एस.आई.आर. अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच बनाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण, संशोधन एवं सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग करें। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे घर-घर संपर्क कर नागरिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

 

बैठक में राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, अल्का कुल्हान, समीर पुंडीर, मोहित अग्रवाल, देवेन्द्र रावत सहित वार्ड के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *