Sat. Nov 21st, 2026

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) बनने पर भूपेंद्र सिंह कंडारी का भव्य अभिनंदन, मातृशक्ति ने दी शुभकामनाएं l


देहरादून

उत्तराखंड सरकार द्वारा कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र सिंह कंडारी को उत्तराखंड गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर उनके मोथरोवाला स्थित नवीन कार्यालय में सम्मान एवं शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा महानगर तथा आजीविका स्वयं सहायता समूह की बहनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें पुष्पहार पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने कहा कि भूपेंद्र सिंह कंडारी को राज्य सरकार द्वारा सौंपा गया यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके समाजसेवा, जनसेवा एवं गौ संरक्षण के प्रति समर्पण का सम्मान है। बहनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गौ सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश में गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य होंगे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा महानगर एवं आजीविका स्वयं सहायता समूह की ओर से हेमा परिहार, लता सेमवाल, भुवनेश्वरी रावत, पूनम पांडे, सरोजनी सेमवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

The post गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) बनने पर भूपेंद्र सिंह कंडारी का भव्य अभिनंदन, मातृशक्ति ने दी शुभकामनाएं l appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *