संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में प्रतिभाग कर पार्टी के विभिन्न क्रियाकलापों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में प्रमुख रुप से एसआईआर को लेकर चर्चा हुई और बीएलए और बीएलओ के बीच समन्वय बनाकर प्राथमिकता पर कार्य करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री जोशी ने कहा कि संगठन की मजबूती एवं जनता के हितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना हम सभी की प्राथमिकता है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।
कोर कमेटी की बैठक में दायित्वधारी डा0 देवेन्द्र भसीन, ज्योति कोटिया, कर्नल (सेनि) आरएस भण्डारी, नेहा जोशी, मीरा सकलानी, बृजलेश गुप्ता, वंदना बिष्ट, नेहा शर्मा, निर्मला थापा, आर्यन उनियाल, प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग उपस्थित रहे।
The post संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.