Tue. Jun 16th, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों से संवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


 

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर क्षेत्र में विभिन्न वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर संवाद किया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. अश्वनी काम्बोज, सेवानिवृत्त संस्कृति निदेशक बीना भट्ट, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. बक्शी तथा वरिष्ठ पत्रकार चेतन गुरुंग के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत के निर्माण में केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

The post केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के विभिन्न प्रबुद्धजनों से संवाद करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *