सिरमौरी ताल में 15 जून को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल-द्विज गोयल
सिरमौरी ताल में 15 जून को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल-द्विज गोयल
तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक हुई आयोजित
पांवटा साहिब
उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल की अध्यक्षता में आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा आपदा की स्थिति में समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसडीएम द्विज गोयल ने सभी विभागों को अवगत करवाया कि दिनांक 15 जून, 2026 को प्रातः 9:00 बजे सिरमौरी ताल के समीप आपदा प्रबंधन से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करना तथा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि आपदा के समय हानि को न्यूनतम किया जा सके।
एसडीएम द्विज गोयल ने क्षेत्रवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, बीएमओ, होमगार्ड प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
The post सिरमौरी ताल में 15 जून को आयोजित होगी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल-द्विज गोयल appeared first on Punjab Times.