नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*”ऑपरेशन प्रहार”*
*थाना नेहरु कॉलोनी*
*एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ रही भारी*
*नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर नकबजनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गये हुए लैपटाप बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे के हैं आदी, पूर्व में भी जा चुके हैं जेल*
दिनाँक 09-06-2026 को वादी श्री ललित मोहन बिष्ट पुत्र धर्म सिंह बिष्ट निवासी- बद्री विशाल एनक्लेव, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 08-06-26 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके मकान का ताला तोडकर नकदी व लैपटॉप की चोरी कर लिए है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 216/2026 धारा: 331(4)/305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरांे की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त पूर्व में नकबजनी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे समर्पित प्रयासोें से दिनांक 09-06-26 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट जोगीवाला के पीछे से एक संदिग्ध स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-जी-5788 को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार 02 व्यक्तियों 01: संदीप और 02: प्रिंस सैनी के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किया गया माल बरामद होने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज दोनो अभियुक्त देहरादून से बाहर भागने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनो अभियुक्त पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुके हैं। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- संदीप मेहर पुत्र महिपाल सिंह निवासी नियर ग्रीन वुड स्कूल दौड़वाला मोथरोवाला, नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष।
2- प्रिंस सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी निवासी कालिका विहार, बंजारावाला, पटेलनगर, उम्र- 27 वर्ष।
*बरामदगी:-*
1- एक लैपटाप एचपी कम्पनी
2- एक गैस सिलेण्डर एचपी कम्पनी
3- घटना में चोरी किये गये 1200 रू0 नगद व वादी की आईडी।
4- घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-जी-5788
*आपराधिक इतिहास:-*
*अभियुक्त प्रिंस :*
1- मु०अ०सँ०- 258/21 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट व धारा 51, 188 आईपीसी, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून
2- मु०अ०सँ०- 555/21 धारा 34, 380, 457, 411 आईपीसी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
3- मु०अ०सँ०- 699/22 धारा 25/ 4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
*अभियुक्त संदीप:-*
1- मु०अ०सँ०-185/2019 धारा 323 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 आशीष कुमार, थाना नेहरू कालोनी
2- अ0उ0नि0 मदन सिंह
3- का0 प्रदीप
4- का0 नरेन्द्र
5- का0 विपिन सेमवाल
The post नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा appeared first on Punjab Times.