Tue. Jun 9th, 2026

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त दून पुलिस


*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*थाना वसंत विहार*

 

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त दून पुलिस*

 

*चाय की दुकान की आड़ में लोगों को शराब पिलाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक/अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है,

 

इसी क्रम में थाना बसन्त विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 08-06-26 को मुखबिर की सूचना पर अनुराग चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान से आगे स्थित एक चाय की दुकान पर दुकान संचालक को अपनी दुकान पर बिना किसी वैध लाइसेन्स के लोगो को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस टीम को 01- कार्ल्सबर्ग बीयर की दो खाली बोतले 02- शराब के दो पव्वे 03- एक बोतल इंपिरियल ब्लू तथा 04- एक किंगफिशर बियर की खाली कैन बरामद हुई। दुकान मालिक के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर धारा – 60/68 आबकारी अधि0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

विनोद कुमार पुत्र धर्मदास निवासी शास्त्री नगर खाला, इंदिरा नगर, वसंत विहार, देहरादून, उम्र- 39 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- कार्ल्सबर्ग बीयर की 02 खाली बोतले

2- शराब के 02 पव्वे

3- 01 बोतल इंपिरियल ब्लू

4- 01 किंगफिशर बियर की खाली कैन

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ०नि० सुनील नेगी, चौकी प्रभारी इंदिरानगर, थाना बसंत विहार

2- हे०कां० राजेश

3- का० अनुज

The post एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त दून पुलिस appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *