सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा, देहरादून पुलिस की प्रार्थमिकता
Dehradun
*सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा, देहरादून पुलिस की प्रार्थमिकता*
*एस एस पी देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा स्वंय ग्राउंड ज़ीरो पर रहते हुए किया जा रहा है पर्यवेक्षण*
*सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि 10 बजे से प्रातः 04 बजे तक यात्रा मार्ग को किया गया है प्रतिबंधित*
*प्रतिबंधित अवधि में वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में कराया जा रहा है पार्क*
*कोतवाली ऋषिकेश*
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को वर्तमान में प्रचलित चार धाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु प्रार्थमिकता की दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से संचालित चार धाम यात्रा मार्ग पर स्वयं मौजूद रहते हुए यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन का पर्यवेक्षण करते हुए ड्यूटी हेतु नियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक यात्रा मार्ग को वाहनों के संचालन हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित अवधि के दौरान यात्रा हेतु आने वाले वाहनों को आईडीपीएल क्षेत्र स्थित पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है।
एस एस पी देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मित्रवत व्यवहार रखते हुए उनकी हर सम्भव सहायता कर उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
*सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा, देहरादून पुलिस की प्रार्थमिकता* की भावना से कार्य करते हुए देहरादून पुलिस द्वारा चार धाम यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है।
The post सुरक्षित एवं सुचारु चार धाम यात्रा, देहरादून पुलिस की प्रार्थमिकता appeared first on Punjab Times.