Sun. Jun 7th, 2026

लोगों के खोये मोबाइल ढूंढ कर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर खुशियां


Dehradun

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली विकासनगर*

 

*लोगों के खोये मोबाइल ढूंढ कर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर खुशियां*

 

*CEIR पोर्टल के माध्यम से विकासनगर पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोनो को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द*

 

*खोये हुए मोबाइल फोनों के वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों द्वारा जताया गया उत्तराखण्ड पुलिस का आभार*

 

*विकासनगर पुलिस द्वारा अब तक 15 लाख रुपये मूल्य के 70 मोबाईल फोनों को बरामद कर किया जा चुका उनके स्वामियों के सुपुर्द*

 

 

भारत सरकार द्वारा संचालित संचार साथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास कर रही है। थाने को मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा उक्त फोन की तत्काल मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा भारत सरकार संचालित संचार साथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से आज दिनांक 07/06/2026 को लगभग 02 लाख रुपए मूल्य 10 मोबाईल फोनो को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

 

अपने मोबाइल फोनों को सकुशल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 70 मोबाईल फोन CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर उनके मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये गये हैं।

The post लोगों के खोये मोबाइल ढूंढ कर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर खुशियां appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *