एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सघन चैकिंग अभियान
*“ऑपरेशन प्रहार“*
*एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सघन चैकिंग अभियान*
*पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा देर रात्रि नगर क्षेत्रान्तर्गत होटल/रेस्टोरेंट/ढाबों/पब/बार की करी आकस्मिक चैकिंग।*
*निर्धारित समयावधि के उपरान्त खुलने वाले प्रतिष्ठानों को कराया बंद, सचांलकों के पुलिस एक्ट में किये चालान।*
*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर लाया गया थाने, की वैधानिक कार्यवाही*
अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 04-06-2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र के होटल/रेस्टोरेंट/ढाबों/पब/बार आदि स्थानों पर आकस्मिक चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान निर्धारित समयावधि के उपरान्त अपने प्रतिष्ठानों को खोलने वाले 02 प्रतिष्ठान संचालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चालान की कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 75 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके पुलिस एक्ट में चालान करते हुए उन्हें भविष्य के लिये सख्त हिदायत दी गई।
The post एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सघन चैकिंग अभियान appeared first on Punjab Times.