एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी
देहरादून
*”ऑपरेशन प्रहार”*
*कोतवाली विकासनगर*
*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी*
*वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*
*अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत है कि आधा दर्जन से अधिक अभियोग*
दिनांक – 02/06/2026 की रात्रि वादी श्री ताहिर अली निवासी भीमावाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के आंगन से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234 को चोरी कर लिया है। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-165/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 03-06-26 को त्यागी फार्म हाउस विकासनगर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक अभियुक्त जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं0 5 ढकरानी कोतवाली विकासनगर जनद देहरादून उम्र 37 वर्ष को उक्त घटना मे चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक अभियोेग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं0 5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 37 वर्ष
*बरामदगी*
घटना में चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:*
01- मु0अ0सं0 91/2017 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0 71/2018 धारा -379/411 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 213/2018 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
04- मु0अ0सं0 193/2020 धारा -379/411 भादवि कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
05- मु0अ0सं0 196/2020 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
06- मु0अ0सं0 233/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
07- मु0अ0सं0 165/2026 धारा-303(2)/317(2)बीएनएस कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
02- उ0नि0 मंयक त्यागी
03- का0 राजेन्द्र बर्थवाल
04- का0 राजवीर
The post एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियो के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी appeared first on Punjab Times.