Thu. May 28th, 2026

एसएसपी दून के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस


कोतवाली विकासनगर*

 

*एसएसपी दून के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस*

 

*शराब के नशे में श्रद्धालुओं से भरे वाहन को चलाने वाले वाहन चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन को किया सीज*

 

*चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा वाहन को चैक करने पर वाहन चालक के नशे में होने की हुई थी पुष्टि*

 

*यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य के लिए किया रवाना*

 

आज दिनांक 28/05/2026 को हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्री वाहन संख्या UK07EA- 5570 (टेम्पो ट्रेवलर) को विकासनगर पुलिस द्वारा रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का एल्कोमीटर से श्वांस परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक के द्वारा मानकों से अधिक शराब के सेवन किये जाने की पुष्टी हुई, जिसके पश्चात वाहन चालक, जिसके द्वारा अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखमेर सिंह निवासी हरिपुर तोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार उम्र 33 वर्ष बताया, को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को एमवी एक्ट मे सीज किया गया। उक्त वाहन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को चारधाम के लिए रवाना किया गया।

 

वाहन चालक अपने वाहन से राजस्थान के 20 यात्रियों ( 11 महिला तथा 9 पुरुष) को लेकर हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना हुआ था।

The post एसएसपी दून के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *