Wed. May 27th, 2026

एनआईवीएच में दृष्टि दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए लैपटॉप वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईवीएच) परिसर में आयोजित दृष्टि दिव्यांग छात्रों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ओ.एन.जी.सी. की सीएसआर मद से संस्थान के आदर्श विद्यालय के 24 दृष्टि दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग हेतु लैपटॉप वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आधुनिक तकनीक दिव्यांगजनों के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। मंत्री गणेश जोशी ने इस सराहनीय पहल के लिए (ओ.एन.जी.सी.) के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “विकलांग” के स्थान पर “दिव्यांग” शब्द देकर समाज में सम्मान और संवेदनशीलता का नया संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के लिए निरंतर नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उनके जीवन को अधिक सुलभ, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं का समान रूप से लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़े।

 

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी संस्था द्वारा छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए गए थे, जिसमें विद्यालय के दो दृष्टि दिव्यांग छात्रों ने जेईई परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संस्थान में कार्यरत लगभग 300 कर्मचारियों से प्रत्येक शुक्रवार को “नो व्हीकल दिवस” के रूप में मनाते हुए साइकिल अथवा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए भी प्रेरणा मिलेगी

 

इस अवसर पर ओएनजीसी हैड नीरज शर्मा, प्रधानाचार्य अमित शर्मा, संजय नौटियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

The post एनआईवीएच में दृष्टि दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए लैपटॉप वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *