Wed. May 27th, 2026

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर उपचार के लिए आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक की शुरूआत


*‘हर काम देश के नाम’*

 

*आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर उपचार के लिए आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक की शुरूआत*

 

नई दिल्ली

 

आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), दिल्ली के विकिरण ऑन्कोलॉजी विभाग में 25 मई, 2026 को रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में एक रिंग गैन्ट्री आधारित लीनियर एक्सीलरेटर का शुभारंभ किया गया। यह उन्नत तकनीक आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करेगी और सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उन्नत रेडियोथेरेपी तक पहुंच में सुधार करेगी। इससे अस्पताल में मरीजों की भारी संख्या के लिए आंतरिक उपचार क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

यह लीनियर एक्सेलेरेटर वॉल्यूमेट्रिक मॉड्युलेटेड आर्क थेरेपी, इंटेंसिटी-मॉड्यूलेटेड रेडिएशन थेरेपी, इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक बॉडी रेडिएशन थेरेपी और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी सहित आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों को प्रदान करने में सक्षम है। यह आसपास के सामान्य ऊतकों पर विकिरण के प्रभाव को कम करते हुए ट्यूमर कोशिकाओं तक सटीक विकिरण पहुंचाने में मदद करता है, जिससे उपचार के बेहतर परिणाम और रोगी की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होती है।

 

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के अंतर्गत लीनियर एक्सेलेरेटर की खरीद, पहले के उपकरणों की तुलना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन पुरानी तकनीक आधारित उपकरणों का अब इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है। यह उपकरण एएफएमएस के अंतर्गत ऑन्कोलॉजी सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम है। एएफएमएस के अधीन अन्य ऑन्कोलॉजी केंद्रों का भी चरणबद्ध तरीके से उन्नयन किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन; आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

The post आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कैंसर उपचार के लिए आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक की शुरूआत appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *