Sat. Nov 21st, 2026

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार


देहरादून*

*थाना रायपुर*

 

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार*

 

*अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हो गया था फरार*

 

*घटना का विवरण* – दिनांक 13/03/2026 को वादिनी ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त राजकुमार पुत्र हर्ष निवासी ए 11, ब्लाक बी भरत विहार मधु विहार नई दिल्ली द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये व शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में मैनुवली जानकारी एकत्रित करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07/05/2026 को अभियुक्त राजकुमार को आई0एस0बी0टी0 देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

राजकुमार पुत्र हर्ष लाल निवासी जवाड़ी, थाना रूद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग हाल निवासी ए 24 3rd फ्लोर गली न0 13 भरत विहार राजपुरी, थाना डाबरी, दिल्ली, उम्र- 25 वर्ष

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- म0उ0नि0 पिंकी पंवार

2- उ0नि0 सुनील नेगी

3- हे0का0 सोबन सिंह

The post शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *