Wed. May 6th, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले कैप्टन धामी, पूर्व सैनिकों की समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन


देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास में खटीमा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेनि) ने भेंट की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष ने खटीमा स्थित सीएसडी कैंटीन को यूआरसी कोड प्रदान किए जाने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यूआरसी कोड मिलने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

 

इस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित विषय पर विभागीय स्तर पर विचार कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले कैप्टन धामी, पूर्व सैनिकों की समस्या के संबंध में सौंपा ज्ञापन appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *