Mon. May 4th, 2026

बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिष्ठान वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


मसूरी

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के मॉल रोड़ में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मिठाई बांटकर एवं आतिशबाजी कर बंगाल असम राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का जोरदार जश्न मनाया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जीत को बधाई दी।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बंगाल की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक बरकरार है। उन्होंने कहा कि बंगाल के नतीजों ने साबित कर दिया है कि देश और राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनकी विकास नीतियों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि यह जीत ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदमों का हिस्सा है और देश भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बंगाल, असम सहित अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी भी दी।

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, सतीश ढौंढियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिष्ठान वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *