Tue. Apr 28th, 2026

एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखता असर


*आपरेशन प्रहार*

 

*एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखता असर*,

 

*गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने अमृतसर, पजांब से किया गिरफ्तार,*

 

*अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ को दिया था अजांम*

 

*अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 25 हजार रू0 का किया था ईनाम घोषित*

 

*अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था शातिर अभियुक्त।*

 

*प्रकरण में 02 अभियुक्तो को पुलिस द्वारा पूर्व में किया गया था गिरफ्तार*

 

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लम्बे समय से फरार/वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 19/09/2025 को थाना रानीपोखरी में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-79/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण (1) कृष्ण कुमार उर्फ अंडो पुत्र मंगलगिरी निवासी ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर (2) लालू पुत्र रामपाल निवासी उपरोक्त (3) मोहनलाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटेलाल निवासी उपरोक्त (4) बिहारी उर्फ गंगा निवासी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, जिनके द्वारा संगठित गिरोह बनाकर, स्थान बदल-बदल कर चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ को अजांम दिया गया था। अभियोग में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो (1) कृष्ण कुमार व (2) बिहारी उर्फ गंगा को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्त लालू अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बदस्तूर फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। अभियुक्त बेहद शातिर किस्म का अपराधी है तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लालू को पंजाब, अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*नाम /पता गिरफ्तार अभियुक्त*

लालू पुत्र रामपाल, निवासी ईसापुर थाना निगोही शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश।

The post एसएसपी देहरादून की सख्ती का दिखता असर appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *