Wed. Apr 22nd, 2026

खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग करने पर सीज वाहन*


देहरादून

*थाना सहसपुर*

 

दिनांक 15.04.2026 को कोतवाली सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत देहरादून पोंटा फोरलेन हाईवे में एक शादी समारोह से संबंधित कुछ वाहनों द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग करते हुए वाहनों को चलाया जा रहा था जिससे आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी। इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वीडियो भी प्रसारित हुए ।

उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देश पर सहसपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को चालकों सहित चौकी सभावाला लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करते हुए सीज किया गया व वाहन चालकों का चालान किया गया। नेशनल हाईवे पर इस प्रकार खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध देहरादून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

*सीज वाहन*

1. Car Scorpio UK07 HC 7747

2. Car Swift UK17Q 1209

3. Car Verna UK07 FS 1662

The post खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग करने पर सीज वाहन* appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *