भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री
*भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री
Dehradun
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
The post भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री appeared first on Punjab Times.