Sun. Mar 15th, 2026

नारी शक्ति सम्मान से मातृशक्ति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


 

देहरादून

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सहस्त्रधारा बांडावाली स्थित सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी, आशा कार्यकत्रियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।

 

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और राज्य की आर्थिकी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 2.55 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से सहस्त्रधारा क्षेत्र के अंतर्गत एक समूह की महिलाओं द्वारा उनके आउटलेट के लिए एक फ्रीजर की मांग की। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समूह की महिलाओं को शीघ्र फ्रीजर उपलब्ध कराने का समूह की महिलाओं को भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट, ग्राम प्रधान सोनिया थापा सहित सागर पंवार, संजय राणा, श्याम सिंह पायल, सुनील चमोली, राकेश जवाडी, सुंदर पयाल समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

The post नारी शक्ति सम्मान से मातृशक्ति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी appeared first on Punjab Times.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *